नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही बिखर गए हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3601.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में अच्छी रिकवरी के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स, रिटेल चेन डीमार्ट (D-Mart) ऑपरेट करती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और इसके शेयर 5723 रुपये तक जा सकते हैं। 19206 करोड़ रुपये रहा कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यूएवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का स्टैंडअलोन रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 19,206 करोड़...