दमरास फीडर की लचर बिजली व्यवस्था से 30 गांवों के किसान बेहाल
उरई, जून 22 -- सिरसाकलार। संवाददाता दमरास फीडर की लचर बिजली व्यवस्था के कारण 30 गांवों के किसान भीषण संकट से जूझ रहे हैं। धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। 24 घंटे में किसान एक बीघा खेत भी नहीं सींच पा रहे, जिससे फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।पीड़ित किसान देवप्रसाद ने बताया कि कल रात 8 से 10 बजे तक बिजली रही और फिर 10 बजे गुल हो गई। सुबह 4 बजे कुछ देर आई और पूरे दिन गायब रही। ऐसे में धान बचाना नामुमकिन है।किसान यह भी पढ़ें- दस दिन बाद भी नहीं सुधरा बिजली कटौती का सिलसिला राममिलन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि कर्ज लेकर खाद-बीज डाला है। अब पानी न मिलने से फसल सूख रही है। यही हाल रहा तो पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.