मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का केन्द्र और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। विगत 11 जनवरी को वाराणसी में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ की गई अमानवीय पुलिसिया कार्रवाई के विरोध जमकर नारेबाजी की। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सम्बोधित एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सईदुर्रहमान अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान छात्र नेतृत्व को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटना और घसीटना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज समाप्त हो गया है। लाठी, डर और दमन का शासन चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.