दमदार प्रदर्शन कर लखनऊ टीम बनी उपविजेता
लखनऊ, मई 4 -- आगरा में आयोजित हुई प्रथम सब जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट इंटर डिविजनल रोल बॉल चैंपियनशिप में लखनऊ टीम उपविजेता रही। लखनऊ टीम को फाइनल में आगरा से हार का सामना करना पड़ा। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि फाइनल में लखनऊ टीम ने आगरा को कप्तान हर्ष के तीन और आरुष के एक गोल की बदौलत 4-4 की बराबरी पर रोक दिया। लेकिन अतिरिक्त समय में आगरा ने दो गोल करके 6-4 से मैच जीतने के साथ विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। लखनऊ के गोलकीपर वीर प्रताप सिंह शानदार प्रदर्शन किया। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव ने लखनऊ टीम के हर्ष पांडेय, आरुष, वंश, विख्यात, अगस्त्य, अमय, आयुष्मान, अनय, वीर प्रताप की जमकर तारीफ की। यह भी पढ़ें- बालिका वर्ग में गाजियाबाद और बालक वर्ग में आगरा विजेता बनी लखनऊ टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.