बेगुसराय, जून 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर के पारो सिंह खेल मैदान में आयोजित चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला दमदमा क्रिकेट टीम और इकबाल एकादश विष्णुपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इकबाल एकादश विष्णुपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदमा क्रिकेट टीम को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह भी पढ़ें- दमदमा को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची विष्णुपुर टीममैच का विवरण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दमदमा क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इकबाल एकादश के गेंदबाजों ने शुरू से ही सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दमदमा की पूरी टीम मात्र 9 ओवर में 57 रन बनाकर सिमट गई। 58 रनों के लक्ष्य ...