नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से दमघोंटू हुई हवा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली के 11 स्थानों का सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर स्थिति में रहा। दिल्ली के पूरे वायुमंडल पर प्रदूषण की एक परत छाई हुई है। इसके चलते लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूं तो दिल्ली के लोग 14 अक्तूबर से ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं लेकिन, पिछले चार दिनों में प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सुबह और शाम के समय खासतौर पर हवा की रफ्तार बेहद कम हो जा रही है। वहीं, तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा हो रहा है। प्रदूषित हवा के चलते लोगों को गले और नाक में खराश, आंख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.