हरदोई, जनवरी 1 -- पिहानी। क्षेत्र के दमगड़ा गांव में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन वितरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती ने आरोप लगाया कि गांव के करीब 30 उपभोक्ताओं के नाम पर योजना के अंतर्गत दो-दो बिजली कनेक्शन दर्ज कर दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों कनेक्शनों का नियमित बिल भी आ रहा है, जिससे संबंधित परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एक ही कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, बावजूद इसके उनके नाम पर दूसरा कनेक्शन दर्ज हो गया। बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उपभोक्ताओं को डर है कि बकाया बिल न चुकाने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसी क्रम में सोनू भारती ने क्षेत्र के अन्य गांवों की समस्याएं भी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.