बरेली, अप्रैल 8 -- बरसात से पहले 80 से अधिक गांवों को आवागमन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। बिथरी और दमखोदा ब्लॉक में दो लघु सेतु बनाए जाएंगे। शासन से इनका प्रस्ताव स्वीकृति होने के साथ ही बजट की पहली किस्त भी जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रयास है कि बरसात से पहले पुलों का निर्माण पूरा हो जाए। दमखोदा ब्लाक के खिरना गांव में दमखोदा नदी पर पुल नहीं होने से दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं और उनको दूसरे मार्गों से घूमकर जाना पड़ता है। अब यहां 8.54 करोड़ से लघु सेतु के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसी तरह बिथरी में अधकटा बुनियादी बेगम म्यूड़ी रानी में बहगुल नदी पर 6.46 करोड़ से लघु पुल बनेगा। इनके लिए बजट की पहली किस्त जारी हो गई है। यहां पुल बनने से अहलादपुर, तिवतिया, केसरपुर, म्यूड़ी रानी, बुनियादी बेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.