बागेश्वर, मार्च 26 -- बागेश्वर। गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में विभाग ने जल निगम के साथ मिलकर नगर में स्थापित फायर हाइड्रेंटों की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी आठ हाइड्रेंटों में पर्याप्त पानी उपलब्ध पाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट बागेश्वर ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में स्थापित फायर हाइड्रेंटों की कार्यक्षमता और पानी के दबाव की जांच की। इस दौरान मंडलसेरा स्थित पांच फायर हाइड्रेंटों के अलावा सरयू पुल, नुमाइशखेत और गोमती पुल क्षेत्र में लगे हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.