बागेश्वर, अप्रैल 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में दमकल विभाग ने नगर में लगे हाइड्रेंटों की क्षमता जांची। सभ्ज्ञी की कार्य क्षमता सही पाई गई। नगर में जल संस्थान ने छह हाईड्रेंट स्थापित किए हैं। फायर सीजन को देखते हुए दमकल विभाग ने मंडलसेरा, गोमती पुल, सरयू पुल तथा अन्य क्षेत्र में लगे हाईड्रेडों की जांच की गई। इस दौरान फायर यूनिट और जल निगम के पंप ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नगर क्षेत्र में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंटों की कार्यक्षमता और जल प्रेशर टेस्टिंग की गई। नगर में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंट उच्च कार्य क्षमता के साथ सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...