गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। वसुंधरा सेक्टर-नौ में पहली मंजिल पर चल रहे दरवाजे पर एसी की आउटडोर यूनिट और संकरी सीढ़ियां। अंदर की सभी खिड़कियों को भी फाइबर और लकड़ियों से बंद किया गया था। यदि दरवाजे पर लगी एसी आउटडोर यूनिट में आग लग जाए तो अंदर मौजूद किसी भी छात्र को कहीं से बाहर निकलने का रास्ता ही न मिले। ऐसा ही हाल गुरुवार को दमकल विभाग के अभियान के दौरान कई कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों में देखने को मिला। दमकल विभाग की टीम को देखकर संस्थानों के संचालक और प्रबंधक तक भाग निकले। दमकल विभाग ने गुरुवार को 11 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी को नोटिस जारी किए हैं। गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे दमकल विभाग की टीम मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के निर्देशन में वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित एसआरजी पुस्तकालय पहुंची। यह भी पढ़ें- Kh...