दमकल विभाग की तत्परता से बरोदा खुर्द में टला हादसा
उरई, मई 18 -- पड़री। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा खुर्द में सोमवार को दोपहर में विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी ने अचानक से भीषण आग पकड़ ली। ट्रांसफार्मर के चारो ओर सूखे कचरे का ढेर लगा हुआ है और आग की भयावता ने विधुत केबिल को भी अपने चपेट में लेते हुते क्षतिग्रस्त कर डाला। जैसे ग्रामीणों द्वारा फायर सर्विस को सूचना दी गयी तो तत्काल ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियन्त्रण कर लिया जिससे आग खेतों की तरफ नहीं बढ़ पाई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.