लखीमपुरखीरी, जून 25 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आए दमकल विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। बुधवार को सीएफओ ने शहर के कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चेक की। साथ ही लोगों को ये भी बताया कि अगर कही आग लग जाती है तो उन हालातों में क्या करना है और कैसे बड़े अग्निकांड को रोका जा सकता है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बुधवार को जिले में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व प्रभारी फायर स्टेशन लखीमपुर प्रदीप कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व प्रभारी फायर स्टेशन पलिया राहुल कुमार वर्मा ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छा...