हापुड़, फरवरी 11 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत में मंगलवार दोपहर फतेहचंद के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक घर के भीतर से धुआं निकलता देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा कपड़ा, फ्रिज सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी एफएसओ सचिन बालियान ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच...