बक्सर, मार्च 2 -- बक्सर। शहर के बाजार समिति रोड स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में सोमवार को उमंग और भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही फाग के गीतों के बीच रंगों का आनंद लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बता दें कि दमकल विभाग के सभी अधिकारी और कर्मी जो हर वक्त अकास्मिक सेवा को लेकर तत्पर रहते हैं, एक पल के लिए काम से अलग होकर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि यह समारोह दमकल कर्मियों के बीच आपसी तालमेल और एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। वहीं सदर अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी सुनंदा कुमारी ने आमलोगों से होली को सुरक्षित और शांतिपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.