गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में दमकल कर्मियों की हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के 80 फीसदी कर्मचारी काम बंद करके बैठे हैं। लगातार चल रही इस हड़ताल के कारण शहर की दमकल सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना 10 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे हालात और भी चिंताजनक बन गए हैं। शहर में फिलहाल 500 से ज्यादा दमकल कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन हड़ताल के कारण प्रशासन को अब अन्य विभागों के सहारे आपातकालीन व्यवस्था करनी पड़ रही है। हालात को बेकाबू होने से बचाने के लिए प्रशासन ने दूसरे विभागों के कर्मचारियों को दमकल विभाग में भेजा है। यह भी पढ़ें- पेज चार का फ्लायर आग बुझाने और गाड़ियां चलाने के लिए 52 रोडवेज बस चालक, 25 पुलिस सिपाही और 90 वॉलंटियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.