गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वन पर दूसरे दिन गुरुवार को दमकल कर्मी हड़ताल पर रहे। सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र में हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ ने दमकल कर्मियों को समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य नेता जोगेंद्र करोथा ने मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारी भवी चंद्र शर्मा व रणवीर सिंह की शहादत पर हरियाणा सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के इस रवैये के खिलाफ दमकल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार को दोनों दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के साथ-साथ आश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.