फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- पलवल, अजित कुमार। दमकल कर्मचारियों द्वारा आठ और नौ अप्रैल को घोषित राज्य स्तरीय पूर्ण कार्य बहिष्कार और हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ पूरी तरह से कर्मचारियों के समर्थन में उतर आया है। बुधवार को जिला प्रधान जितेन्द्र तेवतिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला राजस्व अधिकारी बलराज दांगी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेन्द्र तेवतिया और सचिव हरेन्द्र देशवाल ने कहा कि वर्तमान में गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। खेतों में फसल तैयार खड़ी है और इस समय आगजनी की घटनाएं बढ़ने का खतरा रहता है। यदि दमकल कर्मचारी हड़ताल पर रहते हैं, तो किसानों की मेहनत खाक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.