गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा में दमकल विभाग के कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर पिछले 12वें दिनों से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारियों ने रविवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगे नहीं मानने के से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल को अब तीन दिन के लिए और बढ़ा दी है। रविवार को 12वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान ने की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी 22 सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस हड़ताल को नगर निगम कर्मचारियों का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 12 वें दिन भी जारी रहा दमकल कर्मचारियों का प्रदर्शन जिला प्रधान साहुन खान ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंन...