गुड़गांव, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दमकल विभाग के कर्मचारियों और हरियाणा सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब और गहरा गया है। अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मियों की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। मांगों पर सहमति न बनने और सरकार के अड़ियल रवैये से नाराज कर्मचारियों ने अपनी राज्य स्तरीय हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाकर 16 अप्रैल तक कर दिया है। सोमवार को हड़ताल के छठे दिन सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन पर कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ और नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यह भी पढ़ें- कल सैलरी, बोनस और ओवरटाइम पर DM-CM ने दिए थे निर्देश, फिर आज नोएडा में क्यों भड़के मजदूर? यूनियनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी 22 सूत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.