दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग तेज
अररिया, जून 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणुपर पंचायत के दभड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से रोगियों खासकर महिला रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण विमलानन्द झा, पिंकु झा, अशोक झा, राहुल ठाकुर, बरुण झा, दिलीप झा आदि ने बताया कि दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से रोगियों को इलाज के लिए आठ किलोमीटर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। इससे रोगियों को शाररिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.