दभड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग
अररिया, मई 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणुपर पंचायत के दभड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से रोगियों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण विमलानन्द झा, पिंकु झा, अशोक झा, राहुल ठाकुर, बरुण झा, दिलीप झा आदि ने बताया कि दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से रोगियों को इलाज के लिए आठ किलोमीटर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। इससे रोगियों को शाररिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दभड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- अररिया : दभड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.