दभड़ा चौक से डोरिया तक बने पक्की सड़क, भलुआ नदी पर हो पुल निर्माण
अररिया, अप्रैल 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा-अररिया मुख्य सड़क पर दभड़ा चौक से डोरिया रहटमीना जाने वाली महत्वपूर्ण कच्ची सड़क का पक्कीकरण जरूरी है। साथ ही इस सड़क पर आग भलुआ नदी में आरसीसी पुल का निर्माण भी आवश्यक है। इस दिशा में सुधि नहीं लिये जाने से लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी हो रही है। इस कारण राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय रामकृष्ण मिश्र, राजेश झा, दिलीप झा, अमित ठाकुर, सूर्य नाथ ठाकुर आदि ने बताया कि दभड़ा चौक से डोरिया रहटमीना जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर है। यही नहीं भलुआ नदी में पुल नहीं रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- आधारशिला रखने के सात माह बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं पैदल तो लोग किसी तरह आते जाते हैं। लेकिन बाइक, सहित तीन पहिया व चार पहिया वाहन वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.