अररिया, मई 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा अररिया सड़क में दभड़ा चौक से डोरिया रहटमीना जाने वाली महत्वपूर्ण कच्ची सड़क का पक्कीकरण और इस सड़क में भलुआ नदी में आरसीसी पुल नहीं रहने से राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय रामकृष्ण मिश्र, राजेश झा, दिलीप झा, अमित ठाकुर, सूर्य नाथ ठाकुर, मधु कान्त मिश्र आदि ने बताया कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी दभड़ा चौक से डोरिया रहटमीना जाने वाली सड़क का पक्कीकरण नहीं होना अबुझ पहेली बनी हुई है। इस कच्ची सड़क होने के कारण व नदी में पुल नहीं होने के कारण राहगीर पैदल तो किसी तरह आते जाते हैं। यह भी पढ़ें- तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मईडाड़ सोनवर्षा पथ गढें में तब्दील लेकिन बाइक सहित तीन पहिया व चार पहिया वाहन वाले को अतिरिक्त पांच किलो...