शामली, फरवरी 24 -- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट दभेडी मोड़ पर अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सीओ भवन एसओ भवन चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को उक्त स्थान पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के निकट दभेडी मोड़ पर राहगीरों द्वारा सड़क किनारे गड्ढे मे युवक का शव देखा जिसके बाद जलालाबाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार मौके पर पहुंचे व शव की पहचान कराने का प्रयास किया, परन्तु पहचाान नहीं हो सकी। युवक के गले पर गहरे निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.