दबिश में तत्काल काउंटर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में आरपीएफ की टीम ने रेलवे आरक्षित व तत्काल टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन उपलब्ध के तहत गुरुवार को कार्रवाई की है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध आसूचना शाखा लखनऊ, लखनऊ मंडल टास्क टीम व आरपीएफ बस्ती की संयुक्त टीम ने संतकबीरनगर में छापेमारी कर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है, जिनमें एक प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का सुपर सेलर व दूसरा मल्टीस्टेट स्तर पर तत्काल काउंटर टिकटों की दलाली से जुड़ा बताया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा रासिद बेग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेमरियावां-टेमा रोड स्थित चिउटना बाजार में एक जनरल स्टोर पर छापा मारकर सिसवा तालिब निवासी 41 वर्षीय नसीबुल्ला को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.