सहारनपुर, जनवरी 3 -- कोतवाली नकुड़ के गांव घाटमपुर में एक महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया और हंगामा करते हुए आरोपियों को भगा दिया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों के साथ हाथपाई भी की। पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित दो नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना महिला पुलिसकर्मियों के पुलिस महिला को पकड़ने आई थी। शनिवार को अंबेहटा चौकी प्रभारी नीरज कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव घाटमपुर में वांछित जिला बदर अपराधी जावेद उर्फ टिंकू व स्मैक तस्कर दंपत्ति को पकड़ने के लिए गई थे। जावेद उर्फ टिक्कू उस समय परिवार के ही अफसर के घर पर था। पुलिस टीम ने दबिश दी। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था और चौकी लेकर चलने वाले थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.