मुजफ्फर नगर, मई 2 -- चरथावल मुजफ्फरनगर ग्राम नगला राई में राजू हत्याकांड के वांछितों की तलाश में गई पुलिस और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं के बीच दबिश के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर पुलिस ने भाकियू नेता को हिरासत में ले लिया, जिससे आक्रोशित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इसे 'गलतफहमी' बताते हुए किसान नेता को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम राजू हत्याकांड में वांछितों व एक संदिग्ध बाइक की तलाश में नगला राई पहुंची थी। आरोप है कि दबिश के दौरान टीम में शामिल एक चर्चित दरोगा ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की। मौके पर मौजूद भाकियू नेता ने जब इसका विरोध किया, तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई और लॉकअप में बंद कर दिय...