मैनपुरी, अक्टूबर 5 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) स्व. राजकिशोर सक्सेना की स्मृति में पौत्र रोहित सक्सेना द्वारा, (कनिष्क वर्ग) स्व. अभिलाष जौहरी की स्मृति में पिता अवधेश जौहरी द्वारा कराई गई। प्रतियोगिता संयोजक आकाश जौहरी ने अपनी देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न कराई। प्रतियोगिता में महामंत्री डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना ने कहा कि शतरंज समस्या, समाधान और आगे की योजना बनाने में मदद करता है। कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सक्सेना ने कहा कि शतरंज दबाव में शांत रहने का कौशल विकसित करता है। रजत सक्सेना ने कहा कि शतरंज खेलने से रचनात्मक सोच और स्तर बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.