मेरठ, मार्च 3 -- सरधना। दबथुवा गांव में बदमाशों का आतंक छाया हुआ है। रविवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ा और कीमती गहने तथा हजारों की नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। उधर, एक हफ्ते में गांव में हुई चोरी की दूसरी घटना से ग्रामीणों में रोष है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम ने बताया कि रविवार रात वह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सोया हुआ था। देर रात उसके घर में अज्ञात चोर घुस आए। उन्होंने दूसरे कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला तोड़ा और अंदर से दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की दस जोड़ी पाजेब और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.