बदायूं, अक्टूबर 12 -- दबतोरी रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आत्मरक्षा ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है, किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला एसआई पूजा तोमर ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि प्रत्येक बालिका में आत्मविश्वास पैदा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.