कौशाम्बी, मई 3 -- करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव की एक युवती ने अपने दबंग भाई के खौफ से गांव छोड़ दिया है। आरोपी माता-पिता को भी घर में नहीं रहने दे रहा है। पत्नी के साथ मिलकर आए दिन सभी की पिटाई करता है। एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बैशकांटी निवासी अनारकली पत्नी दस्सू सरोज ने बताया कि उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। छोटे बेटे दुर्योधन और बहू दुखली का रवैया ठीक नहीं है। बेटा तो आपराधिक किस्म का है। कई थानों में उसके खिलाफ संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं। पीड़िता आरोप है कि बेटे-बहू ने आतंक मचा रखा है। वे आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर पिटाई कर देते हैं। इनके खौफ से पीड़ित महिला की बेटी ने गांव छोड़ दिया है। वह प्रयागराज के निजी अस्पताल में नौकरी कर जीविकोपार्जन कर रही है। पीड़िता के अनुसार, 2...