दबंग भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
कौशाम्बी, मई 15 -- पिपरी थाने के लोकीपुर गांव में गुरुवार शाम रंजिशन दबंग भाइयों ने साथियों संग मिलकर युवक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रास्ते में रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। लोकीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। पीड़ित के अनुसार पड़ोसियों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- अपकंट्री: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो पर केस दर्ज इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी दबंग भाई अपने साथियों के साथ मिले और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.