बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा-रजवापुर में पड़ोसियों के बीच छत पर निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने मिलकर पड़ोसी वृद्ध को जमकर पीटा और बाद में वाहन से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अब्दुल हक पुत्र लाल मोहम्मद ने बताया कि पड़ोसी शकील पुत्र समशुल्ला अपनी छत पर प्लास्टर का कार्य करा रहा था। इसी दौरान उसने अब्दुल हक की छत पर जबरन बल्लियां (पैड़) बांध दीं। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज जब इसका विरोध किया गया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि 6 मई की सुबह करीब 9:30 बजे शकील का भाई नूरुल हुदा मौके पर पहुंचा और परि...