जमुई, फरवरी 12 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमनवादा गांव में खेत पटवन के दौरान दबंग पड़ोसियों ने पति- पत्नी के साथ उनके दो पुत्र और एक बहू यानि कुल पांच लोगों को तलवार से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद सभी घायलों को परिजन द्वारा मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा एक महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान नीमनवादा गांव निवासी निर्मल यादव उर्फ चेतन यादव और उनकी पत्नी सुशीला देवी, पुत्र संजय यादव, केदार कुमार यादव और बहू सुनीता देवी के रूप में हुई है। घायलों ने गुड्डू यादव, डोमन यादव, प्रमोद यादव, अंग्रेज कुमार ,गोलू कुमार , टिंकू देवी , ललिता देवी सहित अन्य ...