बांदा, अप्रैल 15 -- अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के जयराम बारी मजरा ओरहा में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। दबंग पिता-पुत्र ने मारपीट की, इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित शिवदीन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मंगलवार सुबह नौ बजे वह घर पर था और बच्चे बाहर खेल रहे थे। तभी बच्चे लड़ने लगे तभी लल्लू व उसका पुत्र जीतू आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता देवीदीन और पत्नी ऊषा को लात-घूसों से जमकर पीटा। इससे तीनों को गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने लल्लू व जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.