कौशाम्बी, फरवरी 3 -- पिपरी थाने के रेही गांव में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दबंग पिता और उसके पुत्रों ने एक धार्मिक आयोजन के बाद भोजन कर रहे लोगों पर अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेही गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी बृजराज ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अपने घर पर कथा का आयोजन किया था। कथा के समापन के बाद ग्रामीणों और बाहर से आए अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। शाम के समय दर्जनों लोग बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक दबंग व्यक्ति अपने तीन पुत्रों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने भोजन कर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.