कानपुर, मई 3 -- कानपुर, संवाददाता। कोपरगंज में ऊंची आवाज में बात करने पर दबंग पड़ोसी ने घर में धावा बोलकर मां-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। शोर सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकाकर भाग निकले। रायपुरवा थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तलवामंडी में रहने वाली खुशबू की रिपोर्ट के अनुसार, 26 अप्रैल की रात वह अपनी मां जमुना देवी के साथ घर में काम कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी शुभम गुप्ता व नीलू गुप्ता गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम लोग ऊंची आवाज में हम लोगों से बात कैसे करते हो...यह कहते हुए खुशबू से मारपीट कर मुंह में घूसा मार दिया। बचाने आई मां जमुना के साथ भी मारपीट की। जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि मारपीट में शुभम की मां बीना गुप्ता व बहन स्नेह...