कौशाम्बी, नवम्बर 13 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के नई बस्ती मजरा रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में बुधवार शाम मामूली विवाद में दबंग ने साथियों संग मिलकर युवक को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। नई बस्ती मजरा रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव निवासी बालेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी पत्नी रेखा देवी के अनुसार बुधवार शाम उसका पति मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक की लाइट को लेकर उजिहिनी खालसा गांव के एक युवक से उसका विवाद हो गया। वह सभी उसके साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने पत्नी के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.