बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता शराब न देने से नाराज दबंग ने शराब ठेकेदार को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। उसकी एक उगली टूट गई। इतना ही नही परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। घटना की तहरीर पुलिस को दी। गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी अशोक सिंह शराब ठेकेदार है। गांव का पड़ोसी दबंग रोहित सिंह उर्फ गोदी पुत्र कल्लू सिंह शराब मांग रहा था। उसने शराब देने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर रोहित ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी एक उंगली टूट गई। इतना ही नही बचाने आई घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...