दबंग ने रोजगार सेवक के साथ की मारपीट
महोबा, मार्च 26 -- महोबा, संवाददाता। दबंग ने रोजगार सेवक के साथ मारपीट की विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जैतपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खिरियाकलां में तैनात रोजगार सेवक हरेंद्र प्रकाश सक्सेना ने अजनर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। 17 मार्च को गांव का दबंग भूरा शराब के नशे में आया और बोला कि पंचायत भवन में जिलाधिकारी आई है और तुम्हे बुलाया है। दबंग ने शराब के नशे में घसीटा और विरोध करने पर मोबाइल तोड़ दिया। दबंग ने गाली गलौच कर मारपीट की। दिव्यांग रोजगार सेवक ने बताया कि दबंग जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.