बरेली, जनवरी 24 -- फतेहगंज पूर्वी। शराब के नशे में दबंग ने युवक पर फायर कर दिया। युवक बाल बाल बच गया। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी अजय पाल सिंह ने थाने में तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही रहने वा उमेश शराब के नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल से आया और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज सुनकर उसका भतीजा सत्येंद्र निकाल कर आ गया। उसने विरोध किया दबंग ने गाली देने के बाद तमंचे से सतेंद्र पर फायर कर दिया। सतेंद्र बाल बाल बच गया। सुबह होते ही वह थाने पहुंचा और पुलिस को उमेश के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.