दबंग ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान
बांदा, मई 12 -- बांदा। कमासिन थाने के छिलोलर गांव निवासी पार्वती पत्नी समसेर ने मारपीट की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि रविवार को शाम छह बजे पति समसेर दरवाजे पर खड़े होकर जेठ राकेश से बात कर रहे थे। तभी परिवार का चंद्रभान आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पति को लाठी से बुरी तरह पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने चंद्रभान पुत्र रमेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- पार्टी कर रहे युवकों में मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.