लखनऊ, फरवरी 24 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के हरिकंशगढी में दबंग ने मेडिकल स्टोर संचालक की बेल्ट से पिटाई कर दी। उसकी दुकान के गुल्लक से रुपये निकालने का भी प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्नाव जिले के पिंडुरी, मौरांवा में रहने वाले करुणा शंकर पाल की हरिकंशगढी में मेडिकल स्टोर की दुकान है। रविवार की देर शाम वहीं का रहने वाला नन्द किशोर दुकान पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। दुकान के गुल्लक से रुपये निकालने का प्रयास किया, जिस पर दुकानदार ने हाथ पकड़ लिया। नाराज होकर आरोपी ने बेल्ट से दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.