दबंग ने मामूली विवाद में मां-बेटी को पीटा
बरेली, जून 25 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रतना नंदपुर गांव की राजकुमारी पत्नी देवदत्त गुरुवार को अपने घर के सामने रास्ते में पड़ी लकड़ियों को उठा कर छत पर रख रही थी। उनका आरोप है। कि उन्हें लकड़ियों को छत पर रखता देख गांव का ही एक दबंग और उसके दो बेटे उनसे गाली गलौज करने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। उन्हें बचाने के लिए उनकी बेटी आई तो दबंगों ने उससे भी अभद्रता की। चीख पुकार की आवाज सुनकर आए उनके बेटे और पति ने आरोपियों को ललकारा तो वह भाग गए। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.