बरेली, अप्रैल 21 -- गलियां देने से मना करने पर दबंग ने महिला को पीटा। बचाने पहुंची पुत्रवधू के पेट मे लात मार दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव समस्तीपुर निवासी हुलाशो देवी पत्नी रामपाल ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का ओम प्रकाश आए दिन उसके दरवाजे पर आकर गालियां देता था। रविवार को ओम प्रकाश ने उसके दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर उसने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई महिला की पुत्रवधू वीरवती को पेट में लात मार दी। जिससे उसके पेट में गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गई। एंबुलेंस द्वारा फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ओम प्रकाश के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा...