चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। शनिवार को तहसील मुख्यालयों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, बिजली, पेयजल आदि की समस्याएं ज्यादातर आई। सदर तहसील कर्वी में डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष कुल 84 मामले आए। जिनमें 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने समाधान दिवस के निस्तारण रजिस्टर का बारीकी से परीक्षण किया। निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण पर्याप्त नहीं है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिस समस्या का समाधान किया गया है, उससे शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी रहे, जिससे परिवादी पूर्णत: संतुष्ट हो। एसपी ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.