दबंग ने पलटी गन्ना की फसल
बरेली, मई 11 -- शीशगढ़। क्षेत्र के गांव कमालपुर के जसविंदर के खेत में गन्ने की फसल है और पापुलर के पेड़ भी लगे हैं। उनका आरोप है गांव के दबंग देवेंद्र सिंह ने जुताई कर उनकी गन्ने की फसल पलट दी। पापुलर के पेड़ भी नष्ट हो गए। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया किसान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.