कानपुर, मई 11 -- कानपुर, संवाददाता। बिधनू में गाली गलौज के विरोध पर दबंग ने पड़ोसी से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं विरोध पर आरोपित व उसके परिवार ने छत से पथराव कर दिया। इसमें पड़ोसी व उसकी दोनों बेटियां पत्थर लगने से घायल हो गई। कुल्हौली निवासी सौरभ कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे वह परिवार संग दरवाजे बैठे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सुधीर कुमार बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन बचाने आई बेटी आरू और साची को भी पीट दिया। फिर परिवार के अन्य लोगों के विरोध करने पर आरोपित व उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर घर में घुसकर पिटाई का आरोप, किशोरी घायल थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों पर घर मे...