फतेहपुर, फरवरी 28 -- बकेवर। जसरा, थाना साढ़, कानपुर नगर निवासी राम प्रसाद बाल्मीकि ने बताया कि 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने मित्र राम प्रकाश के साथ केशरीपुर मजरे भैसौली से पैदल लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दुर्गेश सिंह ने शराब के नशे में जातिसूचक गालियां दीं और लाठी से हमला कर दिया। हमले में राम प्रसाद के बाएं हाथ में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे राम प्रकाश को भी जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.